रमन के ब्रह्मास्त्र पर भूपेश का हमला
रमन के ब्रह्मास्त्र पर भूपेश का हमला
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के ब्रह्मास्त्र वाले बयान पर एक बार फिर से बड़ा हमला बोला है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि ब्रह्मास्त्र बहुत लोगों पर एक साथ चलता है।
कुर्सी तक पहुंचने के लिए 6 दिन की पदयात्रा पर भूपेश बघेल
दरअसल सरकार विपक्ष को दबाने के लिए ब्रह्मास्त्र चला रही है। इतना ही नहीं अपने एक-दूसरे को निपटाने और कांग्रेस को फंसाने के लिए ब्रह्मास्त्र का उपयोग किया गया है। भूपेश बघेल ने कहा कि मुझ पर और मेरे साथियों पर मुकदमे करते हैं लेकिन जब मैं कहता हूं कि कार्रवाई करो या जाँच करो वो तो कराते नहीं। भूपेश ने गुढ़ियारी मामले पर कहा कि मैं फरार नहीं हूं। मैं यहीं हूं। पुलिस जांच कर कार्रवाई करे।
नक्सल आॅपरेशन को बड़ी सफलता, मुठभेड में तीन नक्सली ढेर
भूपेश ने कहा कि जमीन मामले में मेरी मां और पत्नी तक पर मुकदमा कायम हुआ है। लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई। इससे मालूम चलता है कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए प्रशासनिक आतंकवाद की मदद लेती है। वहीं भूपेश के ब्रह्मास्त्र वाले बयान पर भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने पटलवार करते हुए कहा कि भाजपा विपक्ष को नहीं दबाती । सुंदरानी ने जीरम कांड को कांग्रेस की आंतरिक कलह बताया।
वेब डेस्क, ibc24

Facebook


