दिल्ली दौरे से वापस लौटे सीएम भूपेश बघेल, बोले- छत्तीसगढ़ के प्रस्तावों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय आयोजित करेगा अलग बैठक

दिल्ली दौरे से वापस लौटे सीएम भूपेश बघेल, बोले- छत्तीसगढ़ के प्रस्तावों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय आयोजित करेगा अलग बैठक

दिल्ली दौरे से वापस लौटे सीएम भूपेश बघेल, बोले- छत्तीसगढ़ के प्रस्तावों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय आयोजित करेगा अलग बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: November 17, 2020 3:59 pm IST

रायपुर। दिल्ली दौरे से वापस लौटे सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि उनकी मुलाकात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात हुई है। मुलाकात के दौरान हमने राज्य की समस्याओं और मांगों को रखा है, सीएम ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि राज्य के हितों को लेकर निर्णय होगा। सीएम ने कहा कि सभी मुलाकातें काफी सकारात्मक रही हैं।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस विधायक के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में 6 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

दिल्ली दौरे से वापस लौटे सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रस्तावों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय अलग बैठक आयोजित करेगा। हम इस संबंध में 2 दिनों के भीतर ही दस्तावेज केंद्र सरकार को भेज देंगे। धान से एथेनाल को लेकर भी कुछ समस्याएं थी जो केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा है। छत्तीसगढ़ के नेशनल हाइवे में अटके हुए काम को प्रारंभ करने की केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मांग की है।

ये भी पढ़ें: MP में आज 922 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 10 संक्रम…

इसके साथ ही सीएम ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से भी मुलाकात हुई है, संगठन के विषयों पर उनसे भी चर्चा हुई है, इसके साथ ही पंजीयन की तारीख आगे बढाने को लेकर सीएम ने कहा कि हमने पहले ही पंजीयन की तारीख 18 दिन बढ़ा दी थी जो पर्याप्त है।

ये भी पढ़ें: महीने भर में 5 बाघों समेत तेंदुए की मौत से हड़कंप, …

कपिल सिब्बल के राष्ट्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाने पर कहा सीएम ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय स्तर के नेता ,केरल से लेकर कश्मीर तक उनकी पहचान है, लोग जानते पहचानते हैं वह लोगों को समझते हैं, वे हिंदुस्तान को जानते समझते हैं ये काफी कठिन काम है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com