मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘डॉक्टर्स डे’ और ‘सीए डे’ पर चिकित्सकों और चाटर्ड एकाउंटेट्स को दी शुभकामनाएं, बोले कोरोना संकट में डॉक्टर बने सैनिक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 'डॉक्टर्स डे' और 'सीए डे' पर चिकित्सकों और चाटर्ड एकाउंटेट्स को दी शुभकामनाएं, बोले कोरोना संकट में डॉक्टर बने सैनिक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘डॉक्टर्स डे’ और ‘सीए डे’ पर चिकित्सकों और चाटर्ड एकाउंटेट्स को दी शुभकामनाएं, बोले कोरोना संकट में डॉक्टर बने सैनिक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: June 30, 2020 1:48 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत रत्न डॉ. विधानचंद्र राय की स्मृति में मनाए जाने वाले ’डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि चिकित्सकों की सेवा, समर्पण के प्रति सम्मान प्रगट करने के लिए हम हर साल एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाते हैं। मरीजों को नया जीवनदान देने के कारण डॉक्टरों को धरती के भगवान की संज्ञा गई है। समाज में उनका प्रतिष्ठित और सम्मानजनक स्थान रहा है।

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पहुंचे बीजेपी मुख्यालय, मंत्री बनने के सवाल पर कहा- मैं 30 सालों से पा…

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ाई में डॉक्टर्स सैनिक के रूप में आगे आए हैं। आज पूरे विश्व में अपनी जान की परवाह न कर डॉक्टर्स हजारों लोगों की जान बचाने में लगे हुए हैं। श्री बघेल ने डॉक्टर्स को उनकी अतुल्य सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना वारियर्स के रूप में अपनी सेवा और भूमिका से डॉक्टर्स ने एक चिरस्थायी स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है।

ये भी पढ़ें: PM गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया ट्व…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक जुलाई ’सी.ए. डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चाटर्ड एकांउटेंट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चाटर्ड एकांउटेंट किसी भी देश, प्रदेश के औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। चाटर्ड एकांउटेंट अपनी कुशलता से आर्थिक विकास को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बधेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण है। उन्होंने इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया से जुड़े देशभर के सीए से छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों और नगरीय प्रशासन के काम-काज में कसावट और वित्तीय प्रबंधन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सहयोग का आव्हान भी किया है।

ये भी पढ़ें: रिटायर्ट IAS जीपी सिंघल बने राज्य भूमि सुधार आयोग के अध्यक्ष, प्रशा…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com