बिल्डर हत्याकांड पर बड़ा खुलासा, 20 लाख रूपए की सुपारी लेकर इस शख्स ने दिया था हत्या को अंजाम

बिल्डर हत्याकांड पर बड़ा खुलासा, 20 लाख रूपए की सुपारी लेकर इस शख्स ने दिया था हत्या को अंजाम

बिल्डर हत्याकांड पर बड़ा खुलासा, 20 लाख रूपए की सुपारी लेकर इस शख्स ने दिया था हत्या को अंजाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: November 2, 2019 12:39 pm IST

इंदौर। शहर के हातोद थाना इलाके के पालिया में हुई बिल्डर अरविन्द परमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अर्जुन पंवार है। जिसने 20 लाख रुपए में अरविन्द परमार की हत्या की सुपारी ली थी। अर्जुन पंवार को पुलिस ने सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद अर्जुन पंवार ने अपना जुर्म कबुल करते हुए बताया है, कि उसी ने अरविन्द परमार की हत्या की थी।

यह भी पढ़ें —14 साल की बच्ची से 27 साल के युवक के शादी की तैयारी, अचानक मंडप में पहुंच गए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और फिर…

वारदात को अंजाम देने के लिए उसे अमन पटेल, नयन मंडलोई और शशिकांत पटेल ने 20 लाख रुपए की सुपारी दी थी। अरविंद की हत्या के लिए वो अपने साथी सोनु उर्फ सिगरेट के साथ मौके पर पहुंचा था। यहां उसने चाकू और बंदूक से हमला कर अरविंद को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शूटर अर्जुन पंवार के पास से सुपारी में मिले एडवांस 50 हजार और अन्य 8 हजार की नगदी के साथ एक चाकू और एक देशी कट्टा जप्त किया गया है।

यह भी पढ़ें —दाने दाने को मोहताज ग्रामीणों ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव, दो महीने से नही मिला राशन

इसके अलावा पूछताछ में अर्जुन ने साल 2013 में राजेश नाम के व्यक्ति की भी हत्या की वारदात को भी कबूला है। पुलिस को शक है कि अर्जुन के संबंध दूसरे और भी कई गिरोह से है। फिलहाल, पुलिस रिमांड लेकर अर्जुन से दूसरी और अन्य वारदात की पूछताछ कर रही है। हत्याकांड से जुड़े सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें —अवैध रेत उत्खनन रोकने खुद ही पहुंच गई कांग्रेस विधायक अंबिका सिंहदेव, मौके पर पकड़े गए 15 वाहन

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/8yxRxBmIta4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com