अफसरशाही ने की हदें पार, मजदूरी मांगने पर उजाडे़ घर

Ads

अफसरशाही ने की हदें पार, मजदूरी मांगने पर उजाडे़ घर

  •  
  • Publish Date - July 11, 2017 / 04:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

 

पन्ना के उत्तर वनमंडल के बहेरा ग्राम के ग्रामीणो के आशियाने वन विभाग की सरकारी कारवाई के शिकार हो गए.. शर्मसार करने वाली बात तो ये है कि जिस विभाग में ये ग्रामीण काम करते थे..उसी वन विभाग से मजदूरी मांगने पर उन्हें जानवरों की तरह खदेड़ कर उनके बनाए आशियाने से बाहर कर दिया गया। वन विभाग की ऐसी बरबता पर उच्च अधिकारी सिर्फ मामले की जांच कहकर निकल जाते है.. लेकिन आज तक किसी भी मामले मे दोषी कर्मचारियो पर कारवाई नही होती ..अब ग्रामीण भरी बरसात मे अधिकारियो से पूछ रहे कि आखिर वो जाए तो जाएं कहां।