CG Rape News: पहले बांधे भाई के हाथ-पैर, फिर 3 दरिदों ने जंगल में लूट ली युवती की अस्मत, छत्तीसगढ़ के इस जिले में हैवानियत की हदें पार

Ads

पहले बांधे भाई के हाथ-पैर, फिर 3 दरिदों ने जंगल में लूट ली युवती की अस्मत, Balrampur Wadrafnagar Gang Rape News

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 04:27 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 04:28 PM IST

Wadrafnagar Gang Rape News. Image Source- IBC24

वाड्रफनगरः Wadrafnagar Gang Rape News छत्तीसगढ़ में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक बार फिर एक युवती गैंगरेप का शिकार हो गई। युवती के साथ 3 लोगों ने गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि युवती अपने चचेरे भाई के साथ रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

Wadrafnagar Gang Rape News मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। पीड़िता अपने चचेरे भाई के साथ एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन आरोपियों ने दोनों को रोक लिया। आरोपियों ने पहले युवती के भाई को काबू में कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर युवती को जंगल की ओर ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।