Ladli Behna Yojana 37st Installment: ख़ुशी से खिल उठे महिलाओं के चेहरे, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की राशि

Ads

Ladli Behna Yojana 37st Installment: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी कर दी है।

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 03:49 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 03:56 PM IST

Ladli Behna Yojana 37st Installment/Image Source: Symbolic

HIGHLIGHTS
  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की राशि।
  • 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों के बैंक खातों ट्रांसफर किए गए पैसे।
  • सीएम डॉ मोहन यादव ने सागर जिले को कई विकास कार्यों की सौगात भी दी।

Ladli Behna Yojana 37st Installment: भोपाल: मध्यप्रदेश की ‘लाड़ली बहनों’ के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से आज जारी कर दी है, जिससे करोड़ों महिलाओं के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर हुए।

1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों की दी गई राशि

इस बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के केसली में आयोजित एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम से इस राशि का वितरण किया। (Ladli Behna Yojana 37st Installment) सरकार द्वारा इस किस्त के तहत मध्यप्रदेश की करीब 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 1,835 करोड़ रुपए की राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी गई।

कई विकास कार्यों की भी देंगे सौगात

Ladli Behna Yojana 37st Installment: किस्त जारी करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने क्षेत्र को कई विकास कार्यों की सौगात भी दी। (Ladli Behna Yojana 37st Installment)  महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाई जा रही यह योजना राज्य सरकार की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में से एक है। हर महीने तय समय पर मिलने वाली इस आर्थिक सहायता से प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक महिलाओं के जीवन स्तर में बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-