बिजनौर : नाबालिग के साथ साथ सामूहिक बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर : नाबालिग के साथ साथ सामूहिक बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर : नाबालिग के साथ साथ सामूहिक बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: June 27, 2021 11:55 am IST

बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 27 जून (भाषा) जिला पुलिस ने 14 साल की लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश कर रही है।

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि थाना स्योहारा निवासी एक व्यक्ति ने रविवार को दी गई शिकायत में बताया है कि 19 जून को वह अपनी 14 साल की बेटी के साथ मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गया था। उन्होंने बताया कि जंगल में बाप-बेटी की मुलाकात आरोपियों मुनव्वर और फैजल से हुई, दोनों ने पिता को पानी लाने के लिए भेजा और नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक मुनव्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फैजल की तलाश जारी है।

पुलिस इस सिलसिले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में