मिशन 2018 के लिए जरूरी 29 आदिवासी सीटों पर BJP बदल सकती है चहरे

मिशन 2018 के लिए जरूरी 29 आदिवासी सीटों पर BJP बदल सकती है चहरे

मिशन 2018 के लिए जरूरी 29 आदिवासी सीटों पर BJP बदल सकती है चहरे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: September 6, 2017 1:43 pm IST

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 65 सीटों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए छत्तीसगढ़ के 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की नजर है। साल 2018 में होने वाले चुनाव में वो इन्हीं सीटों पर फोकस कर रही है। प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि 29 आदिवासियों सीट में से इस समय महज 11 ही भाजपा के पास है। इन आदिवासी सीटों पर अपनी पकड़ कैसे मजबूत की जाए, इसकी रणनीति अभी से बनानी शुरू हो गई है। धरमलाल कौशिक कहते हैं कि चेहरों का परिवर्तन तो पूरी परिस्थितियां, समीकरण देखकर किया जाता है। यदि ऐसा लगेगा कि कहीं किसी सीट पर नए लोग आजमाने हैं तो पार्टी ऐसा करेगी और सामान्य सीटों पर भी चेहरे बदले जाते रहे हैं। धरमलाल कौशिक ने कहा कि नक्सल प्रभावित गांवों, जिलों में प्रभारी मंत्री भी अब रात बिताएंगे। 


लेखक के बारे में