कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ बीजेपी ने की शिकायत, विवादित बयान पर चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग

कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ बीजेपी ने की शिकायत, विवादित बयान पर चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग

कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ बीजेपी ने की शिकायत, विवादित बयान पर चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: October 2, 2020 3:42 pm IST

भोपाल। भांडेर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। बीजेपी ने फूल सिंह बरैया के विवादित बयान को शिकायत का आधार बनाया है। और बरैया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल बोले- सतयुग, द्वापरयुग भी होते थे अपराध, इस युग में सरकार अलग से क्या…

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि घृणा की राजनीति को हमारे देश में कोई स्थान नहीं है और इसलिए इस तरह की बातें करना न तो तर्क संगत है, न न्याय संगत है और न किसी के हित में है।

ये भी पढ़ें: आत्महत्या समाधान नहीं, सरकार मराठा आरक्षण पर कदम उठा रही है: पवार

गौरतलब है कि कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अब समय बहुत कम रह गया है। अगर हम कमजोर पड़ गए तो ये संविधान बदलकर हिंदू राष्ट्र बना देंगे। और अगर हम मजबूत बन गए तो ये कह जरूर रहे हैं कि मुसलमानों को खदेड़ देंगे, लेकिन हम इन्हें ही खदेड़ देंगे। अगर हम लोग मजबूती से आ गए तो, ये मुसलमानों को नहीं खदेड़ पाएंगे क्योंकि मुसलमान हमारे भाई हैं। डीएनए टेस्ट करवा लो मुसलमान हमारा ही भाई है, एक ही माता पिता की संतान हैं। खदेड़ना तो तुमको पड़ेगा, किसी की मां ने दूध पिलाया है तो मुकाबला कर ले फूल सिंह बरैया से। देश पहले वो छोड़ेगा, जो पहले देश में आया, बाद में देश वो छोड़ेगा जो बाद में आया। अंग्रेज बाद में आए ये पहले आए हैं मुठ्ठी भर, नहीं तो लड़ाई बंद कर दो और भाई-भाई का रिश्ता स्वीकार कर लो। इसी में भलाई है। लड़ोगे तो तुम्हारा नुकसान है। हम 85 हैं तुम 15 हो। एक एक पर छ: छ: चढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें: हाथरस मामले में उमा भारती बोलीं- राम मंदिर का शिलान्यास कर राम राज्…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com