बीजेपी, कांग्रेस और बसपा समर्थकों ने थामा जेसीसीजे का दामन
बीजेपी, कांग्रेस और बसपा समर्थकों ने थामा जेसीसीजे का दामन
जांजगीर-चाम्पा के दौरे पर पहुंचे जनता कांग्रेस छग सुप्रीमो अजीत जोगी के समक्ष मालखरौदा जनपद के 10 सदस्यों और कई सरपंचों ने जेसीसीजे का दामन थामा। इस दौरान अजीत जोगी ने जनता कांग्रेस छग में शामिल होने वाले जनपद सदस्यों को गुलाबी गमछा भेंट किया। जेसीसीजे में आए जनपद सदस्यों में बीजेपी, कांग्रेस और बसपा समर्थक हैं, जो अब जोगी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।
सरकार का तुगलकी फरमान, अब हडताल पर नहीं जा सकेगें शिक्षाकर्मी
इन पदाधिकारियों के समर्थक भी सैकड़ों की संख्या में जोगी कांग्रेस के गुलाबी झंडे के नीचे आ गए हैं। जनता कांग्रेस छग के संगठन जिला सक्ती के अध्यक्ष हर्षवर्धन बबलू का कहना है कि बहुत से लोगों का जोगी कांग्रेस में आना तय हुआ है। फिलहाल, 10 जनपद सदस्यों और कुछ सरपंचों ने पार्टी ज्वाइन किया है. निश्चित ही जनता कांग्रेस छग पार्टी को मजबूती मिलेगी। बीजेपी छोड़कर जेसीसीजे में शामिल होने वाले जनपद सदस्यों ने कई आरोप लगाए और इसे बीजेपी के लिए बड़ा झटका बताया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


