मेयर की पहली बैठक में नहीं पहुंचे बीजेपी पार्षद, कहा ‘पहले संवैधानिक तरीके से शपथ तो ग्रहण कर लें महापौर’

मेयर की पहली बैठक में नहीं पहुंचे बीजेपी पार्षद, कहा 'पहले संवैधानिक तरीके से शपथ तो ग्रहण कर लें महापौर'

मेयर की पहली बैठक में नहीं पहुंचे बीजेपी पार्षद, कहा ‘पहले संवैधानिक तरीके से शपथ तो ग्रहण कर लें महापौर’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: January 8, 2020 3:18 pm IST

रायपुर। नगर निगम के नवनियुक्त पार्षदों और नव निर्वाचित महापौर की पहली बैठक ही विवादित रही। महापौर द्वारा आयोजित इस बैठक में कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद तो पहुंचे लेकिन बीजेपी पार्षद दल ने बैठक का बहिस्कार कर दिया। उनका कहना था कि पहले महापौर संवैधानिक तरीके से शपथ तो ग्रहण कर लें।

ये भी पढ़ें: CAA पर नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने कहा- कानून संवैधानिक प्रावधानों क…

बीजेपी पार्षद दल का यह भी कहना था उन्हें बैठक की विधिवत जानकारी भी नहीं भेजी गई थी। जबकि महापौर एजाज ढ़ेबर का आरोप है कि बीजेपी पार्षद दल को रायपुर की जनता के हित से लेना देना नहीं है। वे केवल राजनीति करना जानते हैं।

ये भी पढ़ें: चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, जगह-जगह खोल रखी थीं लूट की दुकानें

इस बैठक में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सफाई के लिए यूजर चार्ज नहीं लेने पर सहमति बनी है। रायपुर के महापौर ने बैठक के बाद इसकी घोषणा भी कर दी। इसके अलावा बैठक में सभी पार्षदों से शहर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। सभापति प्रमोद दुबे ने सभी पार्षदों से सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें: थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को मिलेगा ‘रिस्पॉन्स भत्ता’, गृह विभा…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com