बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय जेल से हुए रिहा, सुरक्षा व्यवस्था न बिगड़े इसलिए सुबह की गई रिहाई
बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय जेल से हुए रिहा, सुरक्षा व्यवस्था न बिगड़े इसलिए सुबह की गई रिहाई
इंदौर। नगर निगम अधिकारी को बैट से पीटने वाले बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय की आज सुबह रिहाई हो गई। जेल से 10 बजे किया जाना था रिहा, लेकिन जेल पर भीड़ ज्यादा न बढ़ पाए, इसलिए सुबह-सुबह रिहा कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: इन दो जिलों के दौरे पर मुख्यमंत्री, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, जानिए
शनिवार को भोपाल की स्पेशल कोर्ट से आकाश को 20-20 हजार के दो मुचलकों पर आकाश को जमानत दी है। बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय को जमानत मिलने के बाद भोपाल में कोर्ट के बाहर जश्न मनाया गया। समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और आकाश के समर्थन में नारेबाजी की।
ये भी पढ़ें: करतारपुर कॉरिडोर को लेकर जल्द हो सकती है भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत
शनिवार को आकाश के वकीलों ने भोपाल की स्पेशल कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। आकाश विजयवर्गीय पर नगरनिगम कर्मियों से बैट से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि आपराधिक मामलों के विशेषज्ञ वकील इंदौर से भोपाल पहुंचे थे जिन्होंने आकाश की जमानत याचिका के पक्ष में दलीलें पेश की थी।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/SR3GX3e8h60″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


