बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, विधायक दल के नेता चुने जाने के सवाल पर बोले शिवराज…सवाल ही नही उठता’

बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, विधायक दल के नेता चुने जाने के सवाल पर बोले शिवराज...सवाल ही नही उठता'

बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, विधायक दल के नेता चुने जाने के सवाल पर बोले शिवराज…सवाल ही नही उठता’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: March 10, 2020 1:24 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के भोपाल स्थित मुख्यालय पहुंच गए हैं, मीडिया से चर्चा के दौरा शिवराज सिंह ने कहा कि विधायक दल की यह बैठक मात्र राज्यसभा चुनाव को लेकर है, दोनों सीट पर हमारे उम्मीदवार राज्यसभा में चुनकर आए इसके लिए यह बैठक बुलाई गई है, उन्होने साफ कहा कि विधायक दल की इस बैठक का अन्य मामलों से कोई लेना देना नही हैं।

ये भी पढ़ें: जेपी नड्डा, अमित शाह और कई बड़े नेता पहुंचे भाजपा मुख्यालय, जानिए क्या है आगे की रणनीति?

वहीं विधायक दल के नेता बदलने के सवाल पर शिवराज ने कहा कि विधायक दल के नेता गोपाल भार्गव है, और वे ही विधायक दल के नेता रहेंगे। इसमें कोई सवाल ही नही उठता । बता दें कि बीजेपी दफ्तर में शिवराज सिंह के समर्थन में नारे लग रहे थे। शिवराज सिंह ने कहा कि बैठक में राज्यसभा के चुनाव में बीजेपी दोनों सीटें जीते इसकी योजना और रणनीति तैयार करेंगे।

ये भी पढ़ें: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट और प्रद्युम्न सिंह के समर्थकों …

विधायक दल के नेता गोपाल भार्गव, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं, वहीं BJP विधायक दल बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति से मुलाकात कर कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे पर चर्चा करेगा। फिलहाल अभी राज्यपाल भोपाल नही आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सिंधिया के इस्तीफे पर अजीत जोगी का ट्वीट, कांग्रेस आलाकमान, कमलनाथ …

उधर सीएम हाउस में कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी शुरू हो गई है, विधायक दल की बैठक में मध्यप्रदेश की सरकार पर संकट से निपटने के कानूनी विकल्पों पर विचार चल रहा है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com