भाजपा विधायक दल ने की राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात, विशेष सत्र की अवधि पर जताया विरोध

भाजपा विधायक दल ने की राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात, विशेष सत्र की अवधि पर जताया विरोध

भाजपा विधायक दल ने की राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात, विशेष सत्र की अवधि पर जताया विरोध
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: January 12, 2020 2:39 pm IST

रायपुर। भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल से मुलाकात की है। वहीं भाजपा विधायक दल ने विधानसभा अध्यक्ष से भी मुलाकात की है। इस दौरान विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर भाजपा ने नाराजगी जाहिर करते हुए सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है। उनका आरोप है कि सरकार संसदीय परंपरा से अलग कार्य कर रही है, जो अनुचित है।

ये भी पढ़ें: JCCJ ब्लॉक अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर उग्र प्रदर्शन, साहू समाज के हजारों लोगों ने किया चक्काजाम

भाजपा विधायक दल ने विधानसभा की कार्यवाही केवल 1 दिन में ही खत्म करने को लेकर नाराजगी जताई है, 1 दिन में अभिभाषण, अनुमोदन और पारित करने को लेकर अपना विरोध जताया है। विधायक दल ने विस अध्यक्ष से अवधि बढ़ाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:रेल प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, ड्रोन से हमले की जताई आशंका

सूत्रों के अनुसार सरकार राज्यपाल का अभिभाषण कराने जा रही है। यह संसद इतिहास का पहला मौका होगा जब राज्यपाल का अभिभाषण वर्ष में दूसरी बार होगा। परंपरा अनुसार वर्ष की प्रथम सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण होता है। इसी बात पर आपत्ति दर्ज कराने भाजपा विधायकों का प्रतिनिधिमंडल आज राजभवन जाकर राज्यपाल से तथा विधानासभा अध्यक्ष चरणदास महंत से उनके आवास पर भेंट की।

ये भी पढ़ें: स्कूल में घुसकर शिक्षक से मारपीट करने वाले जेसीसीजे नेता की गिरफ्त…

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, विधायक बृजमोहन अग्रवाल,ननकीराम कंवर,अजय चंद्राकर,शिवरतन शर्मा,नारायण चंदेल,पुन्नूलाल मोहले, प्रेमप्रकाश पांडेय,रंजना साहू,मोतीलाल साहू,विद्यारतन भसीन,डमरूधर पुजारी,रजनीश सिंह आदि मौजूद रहे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com