बीजेपी दफ्तर में अमित शाह ने ली बैठक, स्वागत से नाराज हुए शाह

बीजेपी दफ्तर में अमित शाह ने ली बैठक, स्वागत से नाराज हुए शाह

बीजेपी दफ्तर में अमित शाह ने ली बैठक, स्वागत से नाराज हुए शाह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: August 18, 2017 2:48 am IST

भोपाल: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भोपाल के भाजपा दफ्तर पहुंचते अपने तीखे तेवर दिखाए है. दरअसल शाह से भोपाल पहुंचने पर भाजपा ने उनका जोरदार स्वागत किया. स्वागत की इसी लंबी प्रक्रिया पर अमित शाह भड़क गए. शाह ने नाराजगी जताते हुए कहा. कि वो यहां भाषण सुनने नहीं आए है. अमित शाह ने BJP दफ्तर पहुंचते ही BJP के केन्द्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप और भाजपा के पदाधिकारियों का संयुक्त बैठक ली. खास बात ये है. कि भाजपा दफ्तर में दो निर्दलीय विधायक भी पहुंचे. कयास लगाए जा रहे है. कि ये दोनों ही विधायक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सामने भाजपा की सदस्यता ले सकते है. इधर अमित शाह सत्ता और संगठन के नेताओं के साथ मैराथन बैठकें करने वाले है. इस दौरान वो सीएम शिवराज सिंह और नंदकुमार सिंह चौहान के साथ अलग अलग वन टू वन चर्चा भी कर सकते है. शाह प्रदेश सरकार के मंत्रियों से भी कामकाज का ब्यौरा ले सकते है. 

    इससे पहले भोपाल पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया. खुद सीएम शिवराज सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री और संगठन के पदाधिकारी अमित शाह का स्वागत करने स्टेट हैंगर पहुंचे. इसके बाद अमित शाह लालघाटी पहुंचे. जहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया. फिर यहीं से रैली के रूप में उनका काफिला भाजपा दफ्तर की ओर रवाना हुआ. इस दौरान पूरे रास्ते भर उनका जोरदार स्वागत किया गया. मुस्लिम समाज की महिलाओं ने भी अमित शाह का स्वागत किया. अमित शाह ने राजभोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया. अमित शाह को भोपाल पसंद भी आया. उन्होंने भोपाल की जमकर तारीफ भी की.


लेखक के बारे में