देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने वाली है हमारी सरकार -बृजमोहन

Ads

देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने वाली है हमारी सरकार -बृजमोहन

  •  
  • Publish Date - May 28, 2018 / 07:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

बालोद। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सफल चार साल पूर्ण होने पर बालोद मे मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारो के साथ बातचीत में कहा कि आजादी के बाद पहली बार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी की  सरकार को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत से चुना है.

ये भी पढ़े –रायपुर की उज्जवला लाभार्थी महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी में पीएम से की मन की बात, मोदी ने मांगा आशीर्वाद

यह सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओ को लेकर आगे बढ़ रही है. जिससे लोगो के जीवन मे परिवर्तन दिख रहा है.ऐसे मे कहा जा सकता है कि यह सरकार देशवासियो की उम्मीदो पर खरा उतरी है। इसके साथ ही उन्होने केन्द्र सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओ की जानकारी दी और कहा कि इन योजनाओ का लाभ आज देशवासियो को मिल रहा है.जिससे देशवासियो को बड़ी राहत मिली है.योजनाओ का बेहतर परिणाम अब धरातल पर दिखने लगा है। 

 

वेब डेस्क IBC24