फांसी के फंदे पर अज्ञात युवक का शव लटका मिला

फांसी के फंदे पर अज्ञात युवक का शव लटका मिला

फांसी के फंदे पर अज्ञात युवक का शव लटका मिला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: October 22, 2020 12:57 pm IST

बांदा (उप्र), 22 अक्टूबर (भाषा) जिला मुख्यालय की शहर कोतवाली पुलिस ने केन नदी के किनारे जंगल में बृहस्पतिवार को एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका बरामद किया है।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश सिंह ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार दोपहर चरवाहों की सूचना पर कंचन पुरवा के आगे केन नदी के किनारे के जंगल में बबूल के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका एक अज्ञात युवक का शव मिला है, उसकी उम्र लगभग 35 साल होगी।’

उन्होंने बताया, ‘‘कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आस-पास के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश भी की गई है, लेकिन अभी पहचान नहीं हो पाई है।’

सिंह ने बताया, ‘‘प्रथमदृष्टया लगता है कि दूर-दराज के युवक ने जंगल में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने पर मौत के असली कारणों का पता चलेगा।’

भाषा सं जफर अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में