छग में सियासी जमीन की तलाश, रायपुर सहित 10 जिले में आज बसपा की रैली

Ads

छग में सियासी जमीन की तलाश, रायपुर सहित 10 जिले में आज बसपा की रैली

  •  
  • Publish Date - March 15, 2018 / 05:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सियासी जमीन तलाश रहे दूसरे राजनैतिक दल आज रायपुर सहित 10 जिलों में बसपा की सत्ता प्राप्त संकल्प सभा करेगी. छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के साथ ही तीसरी शक्ति के रूप में ताल ठोक रहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सभाओं का दौर भी शुरू हो गया है। 

ये भी पढ़ें- रायपुर आने वाली फ्लाइट की आपात लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

  

ये भी पढ़ें- बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय के नामांकन के खिलाफ लगी याचिका खारिज

आम आदमी पार्टी ने पिछले दिनों साइंस कॉलेज में. बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प सभा की थी। अब बसपा. कांशीराम की 84वीं जयंती पर आज रायपुर समेत 10 ज़िलों में. सत्ता प्राप्त संकल्प सभा करने जा रही है। वहीं अजीत जोगी 29 अप्रैल को अपने 72वें जन्मदिन पर कुछ खास करने वाले हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जोगी रायपुर में एक बड़ी सभा आयोजित कर भाजपा-कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को अपनी पार्टी में लाने की घोषणा करेंगे। खुद जोगी का भी कहना है, कि उनके जन्मदिन पर कुछ खास ज़रूर होगा। जोगी ये कहने से भी नहीं चूके, कि उनकी पार्टी राज्य में तीसरी शक्ति नहीं, बल्कि पहली शक्ति है।

 

 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24