चौरी-चौरा शताब्दी समारोह: PM Modi बोले, पिछली सरकारों के बजट वोट बैंक का बहीखाता होते थे

चौरी-चौरा शताब्दी समारोह: PM Modi बोले, पिछली सरकारों के बजट वोट बैंक का बहीखाता होते थे

चौरी-चौरा शताब्दी समारोह: PM Modi बोले, पिछली सरकारों के बजट वोट बैंक का बहीखाता होते थे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: February 4, 2021 6:48 am IST

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), चार फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021-22 के आम बजट को देश के सामने खड़ी चुनौतियों के समाधान को नई तेजी देने वाला करार देते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने बजट को वोट बैंक के हिसाब किताब का बहीखाता और कोरी घोषणाओं का माध्यम बना दिया था।

Read More News: राममंदिर के चंदे पर विवाद! बीजेपी ने लगाया कांग्रेस और वामदलों पर साजिश का आरोप, कांग्रेस ने कहा चंदे के पैसे से

प्रधानमंत्री ने चौरी चौरा शताब्दी समारोह का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा ‘कोरोना काल में देश के सामने जो चुनौतियां सामने आई उनके समाधान को यह बजट नई तेजी देगा।’

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा ‘दशकों से हमारे देश में बजट का मतलब बस इतना ही रह गया था कि किसके नाम पर क्या घोषणा कर दी गई। बजट को वोट बैंक के हिसाब किताब का बहीखाता बना दिया गया था।’

Read More News: देर रात युवक की गोली मारकर हत्या, घर से कुछ ही दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

मोदी ने कहा ‘पहले की सरकारों ने बजट को ऐसी घोषणाओं का माध्यम बना दिया था जो वह पूरी ही नहीं कर पाती थीं। मगर अब देश ने यह सोच बदल दी है, एप्रोच बदल दी है।’

प्रधानमंत्री ने किसानों का जिक्र करते हुए कहा ‘अगर हमारा किसान और सशक्त होगा तो कृषि क्षेत्र में हो रही प्रगति और तेज होगी इसके लिए बजट में कई कदम उठाए गए हैं। मंडियां किसानों के फायदे का बाजार बने, इसके लिए 1000 और मंडियों को ई-नाम से जोड़ा जाएगा।’

read more: सिविल लाइन में सरेराह बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, मौके पर युवक की मौत, एक अन्य युवक भी घायल

इसके पूर्व, प्रधानमंत्री ने चौरी चौरा शताब्दी समारोह कब वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया और चौरी चौरा को समर्पित एक डाक टिकट भी जारी किया।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.