भोपाल, मध्यप्रदेश। मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार निशाना साधा है। उनके मुताबिक 6 जून 2017 को मंदसौर के पिपलियामंडी में अपना हक मांग रहे किसानों के सीने पर गोलियां दागी गई।
आज ही के दिन 6 जून 2017 को प्रदेश के मंदसौर के पिपलियामंडी में अपना हक़ माँग रहे किसानो के सीने पर शिवराज सरकार में गोलियाँ दागी गयी थी , जिसमें 6 किसानो की मौत हुई थी।
इस बर्बर गोलीकांड की तीसरी बरसी पर मृत सभी किसान भाइयों की शहादत को नमन , भावभीनी श्रधांजलि।
1/3— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) June 6, 2020
पढ़ें- 80 हजार खरब का बिजली बिल देख उपभोक्ता के उड़ गए होश, विभाग की सफाई- मामला संज्ञान में आने के बाद …
इस घटना में 6 किसानों की मौत हो गई थी। पूर्व सीएम कमलनाथ ने किसानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। साथ ही सरकार पर निशाना साधा है कि सरकार बदलते ही प्रदेश में किसानों का दमन शुरू हो गया है।
पढ़ें- शराब को सोमरस बताकर बेचना चाहती है सरकार, ठेकेदार और सरकार के बीच ज…
कहीं किसान की पिटाई से मौत हो रही है तो कहीं खरीदी केंद्रों में तनाव से किसान मर रहे हैं। कही अपना हक मांग रहे किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही है।
पढ़ें- आबकारी विभाग को ठेकेदारों ने सरेंडर की शराब दुकानें, नए सीरे से टें…
कही भुगतान नहीं मिलने से किसान परेशान हो रहे हैं। कहीं उपज बेचने को लेकर किसानों को भटकना पड़ रहा है। पूर्व सीएम के मुताबिक प्रदेश में अब ऐसी तस्वीरें हर रोज नजर आ रही हैं।