जयस्तंभ चौक पर चाकूबाजी में घायल कारोबारी ने तोड़ा दम, फरार चारों आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर

जयस्तंभ चौक पर चाकूबाजी में घायल कारोबारी ने तोड़ा दम, फरार चारों आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर

जयस्तंभ चौक पर चाकूबाजी में घायल कारोबारी ने तोड़ा दम, फरार चारों आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: October 13, 2020 3:34 am IST

रायपुर। जयस्तंभ चौक में सरेराह चाकू बाजी की वारदात में घायल कारोबारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। कोंडागांव निवासी कारोबारी इसरार अहमद को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं चाकूबाजी के चारों आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

पढ़ें- मरवाही उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, 17 संसदीय सचिव, सांसद और 50 विधायक सेक्टर में होंगे…

बता दें सोमवार देर शाम जयस्तंभ चौक में सरेराह रेड सिग्लन पर खड़ी कार में सवार कारोबारी को चाकू मारकर घायल कर अज्ञात हमलावर आराम से फिल्मी स्टाइल में फरार हो गए थे।

पढ़ें- पुलिस विभाग ने जारी किया निरीक्षकों का तबादला आदेश, देखिए सूची

कोंडागांव से कारोबारी इसरार अहमद अपने चार कारोबारी साथियों के साथ काम के सिलसिले में रायपुर आये थे और गोलबाजार से मौदहापारा जा रहे थे कि रविभवन के सामने रेड सिग्नल पर कार रूकी हुई थी कि पीछे से चार अज्ञात हमलावर आये और कार के कांच पर हाथ मारते हुए खुलवाने के लिए बोले तभी पीछे बैठे कारोबारी इसरार अहमद उतरे और वजह जाननी चाही उससे पहले ही अज्ञात हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड चाकू से वार करना शुरू कर दिया।

पढ़ें- इंग्लैण्ड तक पहुंची छत्तीसगढ़ के महुआ की म​हक, पहले ही खेप में 20 क…

जबतक कार में बैठे साथी या आसपास सिग्नल पर खड़े लोग कुछ समझ पाते तबतक चारों हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। गोलबाजार थाना पुलिस ने मामला दर्जकर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


लेखक के बारे में