बिलासपुर, छत्तीसगढ़। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। दो और लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पढ़ें- रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ने रद्द की 14 अप्रैल तक सभी परीक्षाएं, कोविड 19 को लेकर प्रबंधन ने लिया…
एक के खिलाफ सरकंडा थाने में कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे के खिलाफ मस्तूरी थाने में धारा 144 का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया गया है।
पढ़ें- बस्तर के 27 और बीजापुर के 20 जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, नक्सल अ…
बता दें इससे पहले बिलासपुर और रायपुर में कोरोना को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। हाल में खामतराई थाने में एक शख्स के खिलाफ भी भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में दर्ज किया गया है।