भोपाल। सतना में स्ट्रॉन्ग रूम में संदिग्ध लोगों के घुसने के मामले में निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार ने जांच के आदेश दे दिये है। तहसीलदार को 24 घंटे में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। साथ ही भोपाल में बिना नंबर प्लेट की गाड़ी पर ईवीएम ले जाने के मामले पर चुनाव आयोग ने सागर कलेक्टर से रिपोर्ट ली है। जिससे पता चला है कि आरटीओ ने वाहन का नंबर नहीं जारी किया था। इसलिए वाहन में नंबर दर्ज नहीं था। वाहन नगर पालिका खुरई का है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ये मामला उठाया था।
पढ़ें- डिजिटल इंडिया को बढ़ावा, नए विधायक करेंगे डिजिटल सिग्नेचर, 15वीं विधानसभा की तैयारी
वहीं सतना में ईवीएम की सुरक्षा पर चुनाव आयोग ने सफाई दी है। दरअसल स्ट्रांग रूम परिसर में तीन कार्टून के साथ पीछे के गेट से अज्ञात लोगों के प्रवेश करने से जमकर बवाल हुआ। कार्टून सहित स्ट्रांग रूम में प्रवेश करने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो गया, स्ट्रांग रूम के सामने टेंट लगाकर ईवीएम की तकवारी कर रहे प्रत्याशियों के समर्थकों की माने तो अज्ञात लोगों के स्ट्रांग रूम से बाहर आने पर जब पूछताछ और रोकने की कोशिश की तो अज्ञात लोग वाहन लेकर भाग खड़े हुये।
पढ़ें-नरोत्तम मिश्रा का बयान- जहां-जहां कांग्रेस लंबे समय विपक्ष में रही,…
बस फिर क्या था, सतना जिले की सातों विधानसभाओ के कांग्रेस बहुजन अन्य पार्टियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ व्यंकट स्कूल क्र-1 स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे, एसडीएम के वाहन पंचर कर दिया गया, बैरिकेट उखाड़ दिया गया, शिवराज सिंह नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगने लगे, सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने एक सुर में ईवीएम मशीन बदलने का सीधा आरोप लगाया, देखते ही देखते व्यंकट स्कूल इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।