गायों के ‘कातिल’ पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

Ads

गायों के 'कातिल' पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

  •  
  • Publish Date - August 19, 2017 / 12:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

 

दुर्ग के धमधा के राजपुर इलाके की गौशाला में गायों की मौत मामले में गिरफ्तार हरीश वर्मा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालिख पोती है। दरअसल, हरीश वर्मा को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया. पेशी के बाद पुलिस जब उसे लेजाने लगी उसी दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हरीश वर्मा के ऊपर कालिख पोत दी. कुछ युवकों ने हरीश की पिटाई भी कर दी। हरीश वर्मा वही शख्स है. जो दुर्ग के धमधा और बेमेतरा इलाके में गौशाला का संचालन करता है.  

वहीं इस मामले में 9 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. दुर्ग, बेमेतरा के उप संचालक, पशुपालन विभाग निलंबित. धमधा ब्लॉक के 3 पशु चिकित्साधिकारी निलंबित. साजा ब्लॉक के 4 पशु चिकित्साधिकारी निलंबित. कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ये की कार्रवाई की है. मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इजरायल से निर्देश जारी किए हैं.