CG Me Aaj Kaha Hogi Barish | Photo Credit: AI
रायपुर: CG Me Aaj Kaha Hogi Barish लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में मानसून (CG Monsoon News) ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद प्रदेश में मानसून सक्रिय (Monsoon Active in CG) हो गया है। आए दिन अलग अलग जिलों में बारिश हो रही है। वहीं राजधानी रायपुर में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। वहीं कई जिलों में काले बादल छाई हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
CG Weather News Today मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग अलग जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में अगले 5 दिनों तक व्यापक बारिश हो सकती है। आज यानी 3 जुलाई को तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
रायगढ़ जिले में 2 जुलाई तक 86.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 11.5 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 170.5 मिली मीटर, पुसौर में 102.1, खरसिया में 84.2, घरघोड़ा में 45.8, तमनार में 115.8, लैलूंगा में 50, मुकडेगा में 49.8, धरमजयगढ़ में 54, छाल में 100 एवं कापू में 96 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
कबीरधाम जिले में एक जून से आज तक 62.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा तहसील में 68.8 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 35.8 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 81.5 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 44.6 मिलीमीटर, रेंगाखार तहसील में 24.0 मिलीमीटर, कुण्डा तहसील में 21.4 मिलीमीटर, पिपरिया तहसील में 151.6 मिलीमीटर और कुकदूर तहसील में 75.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। 02 जून की स्थिति में पिछले चौबीस घंटे में जिले में 16.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है, कवर्धा तहसील में 19.1 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 6.0 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 11.9 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 28.6 मिलीमीटर, रेंगाखार तहसील में 5.0 मिलीमीटर, कुण्डा तहसील में 6.9 मिलीमीटर, पिपरिया तहसील में 45.4 मिलीमीटर और कुकदूर तहसील में 11.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।