Bhilai Crime News: खेलने के बहाने ले गए थे घर, फिर दो मासूमों के साथ किया घिनौना काम, मामला जानकर परिजनों के भी उड़े होश

Ads

Bhilai Crime News: खेलने के बहाने ले गए थे घर, फिर दो मासूमों के साथ किया घिनौना काम, मामला जानकर परिजनों के भी उड़े होश

Bhilai Crime News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • भिलाई में मासूमों से दुष्कर्म
  • एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
  • पुलिस जांच जारी

भिलाई: Bhilai Crime News रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए हैं। बावजूद इसके ऐसी घटनाएं कम होने के बजाए और बढ़ता ही जा रहा है। लगातार दरिंदे युवती व मासूमों को हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सामने आया हैं, (Chhattisgarh Rape Case) जहां दो सगे भाइयों ने दो मासूमों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले ली है और दूसरे की तलाश जारी है।

Bhilai Crime News मिली जानकारी के अनुसार, घटना भिलाई शहर के छावनी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने खेलने के बहाने बच्चियों को अपने घर ले जाते थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक बच्ची के प्राइवेट पार्ट में दर्द हुआ। इसके बाद परिजनों ने उससे पूछताछ की, जिसमें पूरी घटना सामने आई।

घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची के पिता ने तत्काल इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देर रात दोनों बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले ली है। वहीं दूसरी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपी की उम्र को लेकर उनके परिजनों से बर्थ सर्टिफिकेट मांगा। अंकसूची के हिसाब से दोनों आरोपी नाबालिग है। फिलहाल पुलिस इस मामले की आगे कार्रवाई कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहां हुई?

भिलाई शहर के छावनी थाना क्षेत्र में।

आरोपी कौन हैं?

पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाई।

कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?

एक आरोपी हिरासत में है, दूसरा फरार है।