दो कारों से 26 लाख रूपए जब्त, कार्रवाई के खिलाफ व्यापारी संघ लामबंद, मंडी बंद का ऐलान

Ads

दो कारों से 26 लाख रूपए जब्त, कार्रवाई के खिलाफ व्यापारी संघ लामबंद, मंडी बंद का ऐलान

  •  
  • Publish Date - October 26, 2018 / 07:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

मंदसौर। मंदसौर में अंचार संहिता के बाद से हो रही वाहनों की तलाशी अभियान के मद्देनजर गुरुवार को भावगढ़ पुलिस ने दो कारो से 26 लाख 10 हजार रूपये जब्त किये है।  पूछताछ में पता चला की 25 लाख रूपये दलोदा मंडी की विष्णु ट्रेडिंग फर्म के संचालक नितिन जैन मंदसौर की बैंक से लेकर आ रहे थे। इसके बाद मंडी व्यापरियों में हड़कंप मच गया। मौके पर सैकड़ों मंडी व्यापारी पहुंच गए और पुलिस की कार्रवाई को गलत ठहरा दिया।

पढ़ें- कश्मीर में मारे गए हिजबुल आतंकी का ग्वालियर कनेक्शन,सब्जार ने एमफिल के साथ की थी नेट परीक्षा पास

इसके बाद थाने में लगभग चार घंटे चली कार्रवाई में इन्कम टैक्स विभाग और चुनाव निर्वाचन अधिकारियो ने व्यापारी दस्तावेजों की जाँच की। उधर मामले में कारवाई  का विरोध करते हुए व्यापारियों ने मंडी बंद का एलान कर दिया। मंडी व्यापारियों का कहना है की सरकार के आदेश के बाद वे किसानों को नगद भुगतान कर रहे हे इसके के लिए उन्हें लाखों रुपयों की लेनदेन करनी पड़ती है।

पढ़ें- पुलिस की चेकिंग में युवक से मिले 34 नग हीरे, लाखों में है कीमत

किसानों का भुगतान भी लाखों में होता है लिहाजा बैंक से रूपये निकालकर मंडी तक लाना उनका रूटीन कार्य हे। आचार संहिता का हवाला देकर प्रशासन व्यपारियों को परेशान कर रहा है। 

 

वेब डेस्क, IBC24