सेक्स सीडी कांड में जल्द शुरू होगी सीबीआई जांच

सेक्स सीडी कांड में जल्द शुरू होगी सीबीआई जांच

सेक्स सीडी कांड में जल्द शुरू होगी सीबीआई जांच
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: November 19, 2017 6:01 am IST

छत्तीसगढ़ में लोगांे की निगाहे चर्चित अश्लील सेक्स सीडी कांड की जांच करने छत्तीसगढ आ रही सीबीआई की टीम पर टिकी हुई है। राज्य सरकार द्वारा पुरे मामले की जांच सीबीआई से करवाने की घोषणा के बाद राजधानी समेत पुरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से सीबीआई टीम रायपुर पहुंच सकती है, और पुरे मामले की जांच के लिए एक एसपी स्तर के आफिसर के नेतृत्व मे होगी।

अश्लील सीडी मामले में जबलपुर के सीबीआई एसपी करेंगे जांच

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर के सीबीआई एसपी पीके पांडे मंत्री की सीडी मामले की जांच करने रायपुर आ सकते है, और सबसे पहले दिल्ली के सीडी दुकान संचालक और आरोपी विनोद वर्मा का कोर्ट में स्पेशल जज के सामने धारा 164 के तहत कलमबद्ध बयान दर्ज करवा सकते है। हालांकि इस बात की पुष्टि राज्य सरकार का कोई आधिकारी नहीं कर रहा है। सीबीआई की तरफ से इंटर्नल आर्डर जारी होने से साफ हो गया है कि वह मामले की जांच करेंगी। लेकिन इसका औपचारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है, बताया ये भी जा रहा कि एसपी पीके पांडे अभी रायपुर सीबीआई के एडिशनल चार्ज में हैं।

दोरनापाल में IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ का एक जवान शहीद

पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार-मंगलवार तक तमाम केस स्टडी सीबीआई को राज्य पुलिस द्वारा हैंडओवर कर दी जायेगी। जिसके बाद बुधवार तक पीके पांडे रायपुर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर सकते हैं, राज्य पुलिस के पुख्ता सूत्रों की माने तो पुलिस ने इस मामाले में सभी सुबुत इकठ्ठा कर लिये और सीबीआई के मांगने पर सबूत तत्काल उन्होंने सौंप दिये जायेगे। साथ ही सीबीआई की टीम मामले की जांच शुरू करने से पहले इस मामले से जुडे पुलिस के आलाधिकारी और कर्मचारियो की एक आवश्यक गोपनीय बैठक बुला सकती है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में