दूसरे चरण के प्रचार के लिए दो दिवसीय प्रवास पर 13 नवंबर को आएंगे राहुल गांधी, जानिए शेड्यूल
दूसरे चरण के प्रचार के लिए दो दिवसीय प्रवास पर 13 नवंबर को आएंगे राहुल गांधी, जानिए शेड्यूल
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के द्वितीय चरण के प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 13 नवंबर को दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वे कई जगहों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।
राहुल गांधी 13 नवंबर मंगलवार को रायपुर से हेलिकाप्टर से दोपहर 12 महासमुंद, दोपहर 1.30 बजे बलौदाबाजार, दोपहर 3 बजे जांजगीर-चांपा और शाम 4.30 बजे खरसिया, रायगढ़ की सभा में शामिल होंगे। जबकि 14 नवंबर बुधवार को वे 11.30 बजे हेलिकाप्टर से 12 बजे रंजना, कटघोरा पहुंचेंगे। फिर दोपहर 2 बजे तखतपुर, 3.30 बजे कवर्धा, शाम 5 बजे भिलाई की सभा में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया इनामी नक्सली, नक्सलियों को करता था हथियार सप्लाई
इसके बाद वे रायपुर आकर इंडिगों की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान सोमवार 12 नवंबर को होगा, जिसमें बस्तर और राजनांदगांव संभाग की 18 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं शेष 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 11 दिसंबर को होनी है।

Facebook


