कांग्रेस का 31 को जनसंवाद, सियान से सीख और किसानों-कारोबारियों से भी मेल-मुलाकात का कार्यक्रम

कांग्रेस का 31 को जनसंवाद, सियान से सीख और किसानों-कारोबारियों से भी मेल-मुलाकात का कार्यक्रम

कांग्रेस का 31 को जनसंवाद, सियान से सीख और किसानों-कारोबारियों से भी मेल-मुलाकात का कार्यक्रम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: July 25, 2018 9:10 am IST

रायपुर।  छत्तीसगढ़ कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति की बैठक में इस साल होने वाले विधानसभी चुनाव के मद्देनजर कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसी कड़ी में 31 जुलाई को रायपुर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 1 अगस्त से 10 अगस्त नगर निगमों और पालिकाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

पढ़ें- सेना ने लश्कर के दो आतंकियों को किया ढेर, सेना ने उस जगह को उड़ाया जहां छुपे थे दोनों आतंकी

कांग्रेस भवन में बुधवार को प्रदेश चुनाव अभियान समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के चेयरमैन डॉ चरणदास महंत सहित अन्य नेता मौजूद थे। बैठक में तय किया गया कि विधनसभा स्तर पर कार्यकर्ता संवाद करेंगे। इसमें सियान से सिख, किसान संगठन और व्यापारिक संगठनों से भेंट का कार्यक्रम रखा जाएगा। इसके अलावा गरीब बस्तियों में जन संवाद के माध्यम से लोगों से रुबरू होंगे। 11 अगस्त को हरेली प्रत्येक विधनसभा में मनाने का फैसला लिया गया है। 11 अगस्त को ही मिनीमाता पुण्यतिथि को जिला स्तर पर मनाया जाएगा।

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में