Piyush Goyal on Deepfake Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, कहा- AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं, दर्ज करवाई FIR
Piyush Goyal on Deepfake Video: पियूष गोयल ने वायरल हो रहे अपने वीडियो को पूरी तरह फर्जी और AI से तैयार किया गया डीपफेक बताया है।
Piyush Goyal on Deepfake Video/Image Credit: X Handle
- केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- पियूष गोयल ने वायरल हो रहे अपने कथित बयान वाले वीडियो को डीपफेक बताया है।
- केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज करा दी गई है।
Piyush Goyal on Deepfake Video: नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं अब इस वीडियो को लेकर पियूष गोयल का बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने वायरल हो रहे अपने कथित बयान वाले वीडियो को पूरी तरह फर्जी और AI से तैयार किया गया डीपफेक बताया है। पियूष गोयल ने अपने बयान में कहा है कि, संसद के बाहर मीडिया से की गई उनकी टिप्पणियों के साथ छेड़छाड़ कर AI की मदद से यह वीडियो तैयार किया गया है, ताकि लोगों के बीच गलत जानकारी फैलाई जा सके। केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज करा दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
‘AI की मदद से डीपफेक किया गया वीडियो तैयार’
केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि, संसद के बाहर मीडिया से की गई उनकी टिप्पणियों को जानबूझकर एडिट किया गया और AI की मदद से डीपफेक वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर फैलाया गया। उनका कहना है कि इसका मकसद लोगों को गुमराह करना और गलत सूचना फैलाना है। (Piyush Goyal on Deepfake Video) उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ भ्रामक हैं, बल्कि लोकतांत्रिक संवाद को भी नुकसान पहुंचाती हैं।
⚠️ IMPORTANT
संसद के बाहर मीडिया से मेरी बातचीत की वीडियो को AI की मदद से दुर्भावनापूर्ण छेड़छाड़ कर एक Deepfake Video तैयार करके उसे Misinformation फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है।
मैंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है तथा आज 25 जुलाई…
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) July 25, 2026
पियूष गोयल ने दर्ज करवाई शिकायत
Piyush Goyal on Deepfake Video: पियूष गोयल ने आगे कहा कि, इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने कहा कि, 25 जुलाई 2026 को सुबह 4:35 बजे नई दिल्ली के चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 123/26 दर्ज की गई है। पियूष गोयल ने स्पष्ट कहा कि इस फर्जी वीडियो को बनाने, सोशल मीडिया पर फैलाने या उसे बढ़ावा देने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा AI का गैर-जिम्मेदाराना इस्तेमाल
इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि, लोगों को गुमराह करने के लिए AI का इस तरह गैर-जिम्मेदाराना इस्तेमाल करना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। पियूष गोयल ने लोगों से अपील की है कि, किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले केवल आधिकारिक और सत्यापित स्रोतों पर ही विश्वास करें। (Piyush Goyal on Deepfake Video) उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भारत के जागरूक और तकनीक को समझने वाले नागरिक, खासकर युवा, इस तरह की भ्रामक सूचनाओं के झांसे में नहीं आएंगे।
क्या है पियूष गोयल के वायरल वीडियो में?
Piyush Goyal on Deepfake Video: सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाया जा रहा है कि, “मेरा साफ मानना है कि हमें दो-तीन कॉकरोचों को सरेआम लटका देना चाहिए, ताकि इस कॉकरोच जनता पार्टी को हमारी ताकत का अंदाजा हो जाए। जब ये लोग अपने दो-तीन कॉकरोचों को इस तरह लटकते हुए देखेंगे, तो इनका सारा हुड़दंग शांत हो जाएगा।”
इन्हें भी पढ़ें:-
- Congress Protest on NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, आज देशभर के सभी जिला मुख्यालयों में करेंगे बड़ा प्रदर्शन
- Sharab ki Dukaan Kab Tak Khulegi: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, अब रात में इतने बजे बंद हो जाएगी सभी शराब दुकानें, जानिए किस वजह से लिया गया ये फैसला
- Chhattisgarh Me Aaj Ka Mausam: प्रदेश के इन जिलों में अगले 2 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, राजधानीवासी घर से निकलने से पहले जान ले मौसम का हाल

Facebook


