Congress Protest on NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, आज देशभर के सभी जिला मुख्यालयों में करेंगे बड़ा प्रदर्शन

Congress Protest on NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, आज देशभर के सभी जिला मुख्यालयों में करेंगे बड़ा प्रदर्शन

Congress Protest on NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, आज देशभर के सभी जिला मुख्यालयों में करेंगे बड़ा प्रदर्शन

Congress Protest on NEET Paper Leak | Photo Credit: AI

Modified Date: July 25, 2026 / 08:07 am IST
Published Date: July 25, 2026 8:06 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज देशभर में कांग्रेस का कैंडल मार्च
  • NEET और CBSE मुद्दे पर कांग्रेस करेगी देशव्यापी प्रदर्शन
  • सभी जिलों में कैंडललाइट मार्च, सत्याग्रह करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली: Congress Protest on NEET Paper Leak देशभर में NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। हांलांकि परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में संशोधन विधेयक (Paper Leak Amendment Bill) को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। लेकिन इसके बाद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में अभी भी छात्रों का गुस्सा देखने को मिल रहा है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देशभर में युवा छात्र सड़कों पर हैं। इस मामले को लेकर अब कांग्रेस आज पूर देशभवर में कैंडलमार्च निकाले का ऐलान (Congress Candle March) कर दिया है।

Congress Protest on NEET Paper Leak छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस आज शनिवार 25 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर कैंडल मार्च निकालेगी। कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सर्कुलर जारी कर सभी प्रदेश कमेटी को इस बाबत निर्देश दिया है। उन्होंने छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कैंडल मार्च में सभी से शामिल होने की अपील की है

कांग्रेस महासचिव केसी. वेणुगोपाल की ओर से 24 जुलाई को जारी पत्र में कहा गया है कि नई दिल्ली में हुई हालिया घटनाओं और पार्टी के देशव्यापी आंदोलन के क्रम में सभी प्रदेश कांग्रेस समितियां अपने-अपने अधिकार क्षेत्र की जिला कांग्रेस समितियों को निर्देश दें कि वे शनिवार, 25 जुलाई की शाम विशाल कैंडल मार्च और सत्याग्रह का आयोजन करें। पत्र के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जिला कांग्रेस समिति के नेतृत्व में मार्च महात्मा गांधी या डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक निकाला जाएगा और वहीं इसका समापन होगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।