NEET Paper Leak Meeting: NEET विवाद में आज होगा बड़ा फैसला? सरकार और CJP के बीच होगी तीसरे दौर की बैठक, क्या निकलेगा समाधान?

NEET Paper Leak Meeting: NEET विवाद में आज होगा बड़ा फैसला? सरकार और CJP के बीच होगी तीसरे दौर की बैठक, क्या निकलेगा समाधान?

NEET Paper Leak Meeting: NEET विवाद में आज होगा बड़ा फैसला? सरकार और CJP के बीच होगी तीसरे दौर की बैठक, क्या निकलेगा समाधान?

NEET Paper Leak Meeting | Photo Credit: AI

Modified Date: July 25, 2026 / 08:40 am IST
Published Date: July 25, 2026 8:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज सरकार और CJP के बीच तीसरे दौर की बैठक
  • NEET पेपर लीक विवाद में आज होगी अहम बातचीत
  • सरकार बताएगी अपना रुख

नई दिल्ली: NEET Paper Leak Meeting देशभर में NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। हांलांकि परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में संशोधन विधेयक (Paper Leak Amendment Bill) को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। लेकिन इसके बाद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) और सरकार के बीच अब तक दो बार बैठक हो गई है। जिसके बाद आज एक बार फिर बैठक होने जा रही है।

NEET Paper Leak Meeting जानकारी के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) और सरकार के बीच शनिवार दोपहर 3:30 बजे तीसरी बैठक होगी। इसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना रुख बताएगी। CJP ने कहा है कि इस मांग पर कोई समझौता नहीं होगा। CJP ने दावा किया कि सरकार ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने पर सैद्धांतिक सहमति दी है। हालांकि सरकार ने दावे की पुष्टि नहीं की।

रात आठ बजे तक बंद हो जाएगी शराब दुकानें

वहीं दूसरी ओर छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के सभी शराब दुकानों को आज और कल रात आठ बजे तक बंद कर दी जाएगी। दिल्ली में शराब की सभी दुकानों को पूरे वीकेंड शाम 8 बजे तक ही खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। (Sharab Ki Dukaan Timing) बृहस्पतिवार को बिना पूर्व सूचना के दुकानों के जल्दी बंद होने से कई लोगों को निराशा हुई, क्योंकि उन्हें शराब न मिलने के कारण वापस लौटना पड़ा। दिल्ली में शराब की दुकानें आमतौर पर रात 10 बजे बंद होती हैं।

दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशन आज बंद रहेंगे

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने घोषणा की है कि 25 जुलाई की सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। इनमें पीएम हाउस वाला इलाका यानी लोक कल्याण मार्ग,जनपथ, सुप्रीम कोर्ट, राजीव चौक, पटेल चौक भी शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।