मोहन भागवत और तीन केंद्रीय मंत्रियों का रायपुर दौरा,वनवासी विकास समिति के संगोष्ठी में होंगे शामिल

Ads

मोहन भागवत और तीन केंद्रीय मंत्रियों का रायपुर दौरा,वनवासी विकास समिति के संगोष्ठी में होंगे शामिल

  •  
  • Publish Date - June 19, 2018 / 03:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

रायपुर। आज तीन केन्द्रीय मंत्री रायपुर के दौरे पर हैं। वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से आयोजित दो दिवसीय चिंतन कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत हैं मौजूद। एसटी आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय, गणेश राम भगत के साथ पहुंच चुके हैं। वहीं  केन्द्रीय जनजाति मामलों के केंद्रीय मंत्री जेएल उरांव और राज्यमंत्री सुदर्शन भगत भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मी कहलाएंगे लोकल बॉडी के शिक्षक, 7वां वेतनमान और ये सुविधाएं, जानिए कैबिनेट का फैसला

वहीं कल यानी 20 जून को केन्द्रीय उर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह भी रायपुर आएंगे।  ओराम और भगत आज संघ के अनुषांगिक संगठन वनवासी विकास समिति के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दरअसल वनवासी विकास समिति ने निमोरा में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया है। वहीं हेगड़े कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। साथ ही सीएम रमन सिंह भी चर्चा करेंगे। जबकि आरके सिंह 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मियों को बड़ी सौगात, 8 साल की सेवा पूरी करने वालों के संविलियन को कैबिनेट की मंजूरी

मोहन भागवत भी वनवासी कल्याण आश्रम के दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने के साथ संघ के करीब तीन दर्जन संगठनों के प्रमुखों की बैठक भी लेंगे। करीब 6 महीने में दूसरी बार रायपुर पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें- बस ने जननी एक्सप्रेस को मारी टक्कर, प्रसूता, ड्राइवर सहित तीन की मौत, दो घायल

इसमें वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेवराम उरांव,सांसद रामविचार नेताम, एसटी आयोग के अध्यक्ष नंदुमार साय समेतआदिवासी समुदाय के सेवानिवृत्त अधिकारी, शिक्षक, वकील, वरिष्ठ राजनेता, सामाजिक नेता भाग लेंगे। इस कार्यक्रम की खास बात ये है कि इसमें पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर पूरे देश के 100 से अधिक जनजाति नेताओं और जनजाति के क्षेत्र में काम करने वाले दूसरे प्रबुद्ध लोगों को न्यौता भेजा गया है। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24