प्रॉपर्टी डीलर का शव सड़क में रखकर चक्काजाम, मृतक की बेटी ने अपने ही ससुराल पक्ष पर लगाया पिता की हत्या का आरोप
प्रॉपर्टी डीलर का शव सड़क में रखकर चक्काजाम, मृतक की बेटी ने अपने ही ससुराल पक्ष पर लगाया पिता की हत्या का आरोप
मुरैना। जिले में कल सिविल लाइन थाना इलाके में नहर में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिला था, जिसका पोस्टमार्टम होने के बाद आज उनके परिजनों ने अंबाह बाईपास पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। मृतक की बेटी ने अपनी ससुराल वालों पर ही अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि पुलिस आरोपियों का सपोर्ट कर रही है।
ये भी पढ़ें: अगले साल से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगी कटौती, श्रम कानूनों में हुआ बदलाव? जानिए…
परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस पहले ही हमारी शिकायत पर संज्ञान ले ली थी तो आज उसके पिता की हत्या नहीं होती, मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप बेटी के ससुराल पक्ष पर लगाया है। उनके अनुसार लंबे समय से पैसे की लेनदेन को लेकर बेटी के ससुराल पक्ष से विवाद चला आ रहा है, इसकी शिकायत परिजनों ने थाना प्रभारी से लेकर और आईजी तक की थी लेकिन पुलिस समय पर कार्यवाही कर देती तो आज अनूप तोमर की हत्या नहीं होती।
ये भी पढ़ें: शरद पवार का बड़ा बयान, कहा- मनमोहन सिंह के साथ मिलक…
परिजनों ने प्रॉपर्टी डीलर अनूप तोमर का शव अंबाह रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मृतक के शव को वहां से हटाया। बता दें कल सिविल लाइन थाना इलाके की अजीतपुरा की नहर पर प्रॉपर्टी डीलर अनूप तोमर का शब मिला था। पुलिस प्रॉपर्टी डीलर के शव को पीएम हाउस लेकर आई। बड़ी मशक्कत के बाद 24 घंटे में प्रॉपर्टी डीलर के शव का पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया था।
ये भी पढ़ें: आवारा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम, …

Facebook


