भोपाल। वन विभाग में महिला अफसरों के सीना फुलाने के निर्देश को लेकर प्रदेश में मामला गर्माने के बाद अब सरकार की और से इस मामले में सफाई आयी है। प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा है की वो इस मामले में वन विभाग के मंत्री गौरीशंकर शेजवार से बात करेंगी और इस मामले जो बेहतर होगा कार्यवाही की जायेगी।
शिवराज कैबिनेट के वो फैसले जिनका आपको मिलेगा फायदा
मध्य प्रदेश पीएसपी राज्य सेवा परीक्षा में सहायक वन रक्षक के 6 पद व वन क्षेत्रपाल के 100 पदों की परीक्षा के लिए ऑनलाइन विज्ञापन 12 दिसंबर को जारी किया है। 12 फरवरी को ऑनलाइन होने वाली परीक्षा के लिए 8 जनवरी तक ऑन लाइन आवेदन किये जा सकते है।
गर्लफ्रेंड को गोवा घुमाने के लिए 8 दिन में 4 बैंकों में किया हाथ साफ
वनरक्षक के लिए 4 घंटे में 14 किलोमीटर पैदल चलना व वन क्षेत्रपाल के लिए 4 घंटे में 16 किलोमीटर पैदल चलना होगा। लेकिन महिला परीक्षार्थियों के लिए 74 सेमी सीना होने की अनिवार्य शर्त व 5 सेमी फुलाकर विस्तार करने के नियम से महिला परीक्षार्थियों को आपत्ति है।
वेब डेस्क, IBC24