जब मुख्यमंत्री ने फोन पर कहा -प्रेमनगर आहूं त तुंहर से मुलाकात होही
जब मुख्यमंत्री ने फोन पर कहा -प्रेमनगर आहूं त तुंहर से मुलाकात होही
रायपुर-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह का अपना एक अंदाज है.कोई उन्हें चाउर वाले बाबा बुलाता है तो कोई मोबाईल वाले सी एम। अब आज उन्होंने ऐसा कुछ कर दिया है कि बहुत जल्द किसान उन्हें कोई नया नाम दे देंगे। हुआ ये कि आज मुख्यमंत्री ने जनसंवाद’ कार्यक्रम के अंतर्गत अचानक छत्तीसगढ़ के दो किसानों को अलग अलग सलाह दी उन्होंने उन किसानो को फोन पर कहा कि किसानों को गर्मियों में गेहूं और चने जैसी रबी फसलों की खेती पर ध्यान देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास कार्यालय से राजनांदगांव जिले के ग्राम पेण्ड्रीकला (विकासखंड-खैरागढ़) एक किसान श्री योगेश कुमार को टेलीफोन पर यह सलाह दी। डॉ. सिंह ने हर महीने होने वाले अपने ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम के तहत श्री योगेश कुमार सहित सूरजपुर जिले के ग्राम रघुनाथपुर (विकासखंड प्रेमनगर) निवासी श्री सुरेश कुमार, बस्तर जिले के ग्राम दरभा निवासी श्री सोमसिंह और रायगढ़ जिले ग्राम धानीगनवां (विकासखंड-बरमकेला) के श्री हेमानंद को अचानक टेलीफोन लगाया और उनसे अलग-अलग बाचतीत करते हुए उनके गांवों का, गांव वालों का और घर परिवार का हाल-चाल पूछा। उन्होंने इन ग्रामीणों से गांव में उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्था, राशन दुकानों स्कूलों, और आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति, सिंचाई और सड़क सुविधाओं की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री का फोन अचानक पहुंचने पर इन ग्रामीणों में आश्चर्य मिश्रित खुशी देखी गई। डॉ. सिंह ने ग्रामीणों से कहा – आज कल मैं गांव वालों को सीधे फोन लगाकर उनका हालचाल और गांवों में योजनाओं तथा विकास कार्याें की स्थिति के बारे में पूछ रहा हूं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम 17 सितम्बर 2017 से शुरू हुआ है।
यह भी पढ़ें – जब ज़िंदा व्यक्ति के पास आया अंत्येष्टि का पैसा लेने फोन ?
डॉ. रमन सिंह ने आज के ‘जनसंवाद’ राजनांदगांव जिले के पेण्ड्रीकला निवासी श्री योगेश कुमार को फोन लगाकर कहा – डॉ. रमन बोलत हं। का हाल हे योगेश जी ? गांव म सब बने-बने तो हवय ? पिये के पानी के का सुविधा हे ? राशन दुकान कइसे चलत हे ? योगेश ने बताया – राशन दुकान ठीक चल रही है समय पर राशन मिल जाता है। पेयजल के लिए नल लगा है, लेकिन बोरिंग में कुछ समस्या है। गांव में आठवीं कक्षा तक स्कूल है। शिक्षक भी है दर्ज संख्या भी पर्याप्त है। आंगनबाड़ी केन्द्र में हर हफ्ते टीकाकरण हो रहा है। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि किसानों को समझाएं कि धान की फसल गर्मियों में नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि गर्मी के मौसम में पेयजल हम सबकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इस मौसम में धान की खेती करेंगे तो अधिकांश पानी धान सोख लेगा। इसलिए गेहूं और चने जैसी फसलों की खेती करे साथ ही मुख्यमंत्री ने योगेश को स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड के बारे में भी बताया और कहा कि राज्य सरकार अब इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को वार्षिक 30 हजार रूपए के स्थान पर 50 हजार रूपए तक निःशुल्क इलाज की सुविधा दे रही है। अगर किसी परिवार का कार्ड नहीं बना है तो जल्द बनवा ले।
यह भी पढ़ें – आईजी दीपांशु काबरा के आदेश से महकमें में मची हलचल
डॉ. सिंह ने सूरजपुर जिले के ग्राम रघुनाथपुर (विकासखंड-प्रेमनगर) निवासी सुरेश कुमार से भी उनके पंचायत क्षेत्र में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सुरेश से पूछा – गांव में शौचालय का निर्माण हो गया है क्या ? इस पर सुरेश कुमार ने उन्हें बताया कि शत-प्रतिशत घरों में शौचालय बन चुके हैं। राशन दुकान उनके घर से एक किलोमीटर की दूरी पर है और स्व-सहायता समूह के जरिये उसका संचालन सुंदर ढंग से हो रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में हर हफ्ते टीकाकरण भी हो रहा है। मिडिल स्कूल तक शिक्षा की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री ने उनसे शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में पूछा तो सुरेश ने बताया कि गुणवत्ता ठीक है, लेकिन कभी-कभी शिक्षक हड़ताल पर चले जाते हैं तो दिक्कत होती है। स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछने पर सुरेश कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रेमनगर के अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। सौर सुजला योजना में दो किसानों के खेतों में सोलर सिंचाई पम्प लग चुके हैं। गांव में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो गया है। हर घर में बिजली पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा – प्रेमनगर आहूं त सुरेश तुंहर से मुलाकात होही।
web team IBC24

Facebook


