डीएड,बीएड प्रशिक्षित संघ ने की नौकरी की मांग

डीएड,बीएड प्रशिक्षित संघ ने की नौकरी की मांग

डीएड,बीएड प्रशिक्षित संघ ने की नौकरी की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: June 16, 2018 1:34 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डीएड और बीएड प्रशिक्षित की संख्या बढ़ गयी है लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। जिसके चलते आज। नौकरी पाने की आस को लेकर लाखेनगर मैदान में डीएड एवं बीएड प्रशिक्षित संघ धरने पर बैठा हुआ है। 

ये भी पढ़े –शिक्षाकर्मियों के लिए अग्नि परीक्षा, 18 को कैबिनेट में तय होगा पास या फेल

बता दें कि शुक्रवार से संघ के कार्यकर्ताओं भूख हड़ताल पर हैं  लेकिन सरकार द्वारा इनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सरकार की बेरुखी के चलते कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुंडन कराकर अपना विरोध जताया। बीएड-डीएड प्रशिक्षित संघ का कहना है कि राज्य में 52 हजार शिक्षकों के पद रिक्त होने के बावजूद सरकार द्वारा भर्ती नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर ये विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। 

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में