छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने स्थगित किया साक्षात्कार, 125 पदों पर होना था इंटरव्यू

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने स्थगित किया साक्षात्कार, 125 पदों पर होना था इंटरव्यू

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने स्थगित किया साक्षात्कार, 125 पदों पर होना था इंटरव्यू
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: June 18, 2020 3:28 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव के खतरे को देखते छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग ने अगले हफ्ते आयोजित किए जाने वाले सभी साक्षात्कार को फिलहाल स्थगित कर दिया है ।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आज 71 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 148 मरीज हुए स्वस्थ…

आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत अलग अलग स्ट्रीम के 125 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया था।

पढ़ें- युवक की मौत के बाद जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, राजनांदगांव में दो …

लेकिन अब उसे स्थगित कर दिया गया है । साक्षात्कार के लिए नई तारीखों कि घोषणा बाद में जारी की जाएगी । हम आपकों बता दें की आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक प्राध्यापक मनोविज्ञान के कुल 8 पद पर भर्ती के लिए 22 जून को।

पढ़ें- मरवाही उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओ…

क्रीडा अधिकारी के 61 पदों के लिए 23 और 24 जून को, ग्रंथपाल के कुल 56 पदों पर भर्ती के लिए 25 और 26 जून को साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। इन सभी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन जनवरी और मार्च 2019 में किया गया था ।

 

 


लेखक के बारे में