छत्तीसगढ़ में रोजाना हो रहीं मौतों का रिकॉर्ड टूटा, पिछले 24 घंटे में 279 मरीजों की मौत, 15563 नए कोरोना मरीज मिले

छत्तीसगढ़ में रोजाना हो रहीं मौतों का रिकॉर्ड टूटा, पिछले 24 घंटे में 279 मरीजों की मौत, 15563 नए कोरोना मरीज मिले

छत्तीसगढ़ में रोजाना हो रहीं मौतों का रिकॉर्ड टूटा, पिछले 24 घंटे में 279 मरीजों की मौत, 15563 नए कोरोना मरीज मिले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: April 28, 2021 4:41 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 15 हजार 563 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 14 हजार 263 स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 279 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 8061 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: टॉयलेट सीट में ड्रिंक बनाकर महिला ने पार्टी में आए मेहमानों को पिलाया, धोखे से वायरल हो गया वीडियो

आज 15 हजार 563 मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 लाख 97 हजार 902 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 5 लाख 70 हजार 995 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,18,846 हो गई है।

Read More: दो बच्चों के नियम का उल्लंघन करने पर महिला अधिकारी बर्खास्त, छिपाई थी तीसरे बच्चे की जानकारी

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 1458
दुर्ग- 1431
राजनांदगांव- 835
बालोद- 558
बेमेतरा- 286
कवर्धा- 442
धमतरी- 488
बलौदाबाजार- 757
महासमुंद- 622
गरियाबंद- 312
बिलासपुर- 1248
रायगढ़- 1085
कोरबा- 1107
जांजगीर- 950
मुंगेली- 549
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 248
सरगुजा- 464
कोरिया- 458
सूरजपुर- 358
बलरामपुर- 392
जशपुर- 521
बस्तर- 158
कोंडागांव- 119
दंतेवाड़ा- 76
सुकमा- 52
कांकेर- 502
नारायणपुर- 17
बीजापुर- 29
अन्य राज्य- 01


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com