छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: November 17, 2017 6:14 am IST

 छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में जल्द ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति होने वाली है महिला एवं बाल विकास मंत्री रामशिला साहू ने 21 नम्बर को चयन समिति की बैठक बुलाई है इस बैठक से ही अध्यक्ष और सदस्यों के नाम का अनुमोदन होगा जिसमें 6 सदस्य और एक अध्यक्ष का पद में नियुक्ति होना बाकी है. अध्यक्ष पद के लिए 5 नामो पर सबसे ज्यादा चर्चा है जिनमे शताब्दी पांडेय, राजीव श्रीवास्तव, प्रभा दुबे ,राजनांदगांव से शरद श्रीवास्तव, बिलासपुर से रीता बर्साइया इसी के साथ सदस्यों के नामो की फेहरिस्त भी लंबी है.

 

 

हालांकि चयन समिति के अनुमोदन के बाद दावा आपत्ति मंगवाई जाएगी फिर अधिसूचना जारी होगी अधिसूचना से पहले मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से भी अनुमोदन लिया जाएगा विभागीय सूत्रों का कहना है कि दिसंबर से पहले आयोग में नियुक्ति इसलिये करना जरूरी है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में सरकार को सपथपत्र प्रस्तुत करना है.

 

 

फिलहाल 21 की बैठक की सूचना के बाद फिर एक आयोग में नियुक्ति को लेकर दावेदारों की सक्रियता बढ़ गयी है.अब देखना ये है की सभी दिग्गजों के बीच हो रहे मुकाबले में किसके हाथ अध्यक्ष पद की कुर्सी लगती है।

 

 

ibc 24 वेब टीम 


लेखक के बारे में