रायपुर, छत्तीसगढ़। राजस्थान के कोटा में फंसे छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स की भी जल्द वापसी होगी। सीएम बघेल के निर्देश पर छात्रों को लाने के लिए बसों को कोटा भेजा जा रहा है। लॉकडाउन के कारण छात्र कोटा में फंसे हैं। बसों के जरिए छात्र जल्द वापस लौटेंगे।
लाॅकडाउन के कारण राजस्थान के कोटा में फंसे विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ लाने के लिए बस भेजी जा रही है। विद्यार्थियों को जल्द छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 24, 2020
पढ़ें- बिना मास्क और हेलमेट के घर से निकलने वालों पर जुर्माना, चौक-चौराहों पर पुलिस कर रही चेकिंग
बता दें इससे पहले गुरुवार को कोटा में फंसे मध्यप्रदेश के कई छात्रों को बसों के जरिए वापस लाया गया था। छत्तीसगढ़ के छात्रों ने भी सीएम बघेल से सोशल मीडिया के जरिए अपनी परेशानी बताई थी।
पढ़ें- सीएम बघेल ने प्रदेश के सभी पंचायत राज प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंच…
इस पर सीएम बघेल ने तत्काल छात्रों की वापसी के लिए अफसरों को निर्देश दिए। अब बसों को रवाना कर उन्हें वापस लाने की तैयारी हो रही है।