छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेसी दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात

Ads

छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेसी दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात

  •  
  • Publish Date - January 23, 2018 / 02:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता दिल्ली रवाना हुए. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। पीसीसी की नई कार्यकारिणी गठित होने के बाद राहुल गांधी से यह पहली मुलाकात होगी। राहुल गांधी सभी नेताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अलग से कार्ययोजना बनाने के दिशा-निर्देश देंगे।

27 जनवरी तक जारी रहेगा मेगा ब्लाॅक, टेनों का बदला हुआ टाइम टेबल यहां देखें

वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार पर हमला बोलने को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा हाल में संसदीय सचिव के मुद्दे को बजट सत्र में गर्माए रखने को लेकर चर्चा की जाएगी। वही बूथ मैनेजमेंट पर कार्ययोजना की बेहतर रणनीति तैयार की जाएगी।

 

 

वेब डेस्क, IBC24