बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कोविड-19 से मृत्यु

Ads

बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कोविड-19 से मृत्यु

  •  
  • Publish Date - January 4, 2021 / 08:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

लखनऊ/बलिया चार जनवरी (भाषा) बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर जितेन्द्र पाल की सोमवार को राजधानी के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु हो गई।

एसजीपीजीआई द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि पाल (59) को 29 दिसंबर की सुबह संस्थान के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पाल मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और दिल की बीमारी से ग्रस्त थे।

बयान के मुताबिक, हालत गंभीर होने पर उन्हें दो जनवरी को वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन सोमवार सुबह उनकी मौत हो गयी। डॉ पाल 26 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाये गये थे।

बलिया के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिनन्दन ने बताया, ‘‘डॉक्टर पाल को 29 दिसंबर को गम्भीर स्थिति में लखनऊ ले जाया गया था।’’

भाषा सं सलीम जफर सुरभि

सुरभि