INDIA Alliance Meeting Delhi / Image Source : IBC24
नई दिल्ली: INDIA Alliance Meeting Delhi : आज विपक्षी आई.एन.डी.आई.ए (I.N.D.I.A) गठबंधन की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। यह बैठक आज दोपहर 12 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित की गई है।इस बैठक में राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत कुल 23 विपक्षी दलों के नेता शामिल होने जा रहे हैं।
इस बैठक के लिए पहले से कोई एक एजेंडा तय नहीं किया गया है, जिसके कारण बैठक में शामिल होने वाले सभी दल स्वतंत्र हैं और वे अपने-अपने प्रमुख मुद्दे इस मंच पर उठा सकते हैं।इस बीच विपक्ष के लिए एक बड़ी बात यह भी है कि गठबंधन के दो प्रमुख सहयोगी दल आम आदमी पार्टी (AAP) और डीएमके (DMK) इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं।
23 राजनीतिक दलों ने सोमवार, 8 जून 2026 को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली INDIA जनबंधन की बैठक में भाग लेने की पुष्टि की है। कुछ दलों ने अपने-अपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है -हालांकि उन्होंने मोदी सरकार की उन नीतियों और…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 7, 2026
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार की नीतियों और फैसलों की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कुछ कदम लोकतांत्रिक संस्थाओं और मूल्यों को प्रभावित कर रहे हैं। जयराम रमेश ने दावा किया कि इन नीतियों का असर लोगों के मतदान अधिकारों पर पड़ रहा है और संवैधानिक व्यवस्था पर दबाव बनाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।