रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री डी.पी.धृतलहरे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डी.पी.धृतलहरे के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
मेरे साथ अविभाजित मप्र में विधायक और फिर छत्तीसगढ़ में मंत्री रहे वरिष्ठ नेता डेरहू प्रसाद धृतलहरे जी का जाना बहुत दुखद है।
वे सतनामी समाज के बड़े नेता थे। उनके जाने से छत्तीसगढ़ की अपूरणीय क्षति हुई है।
विनम्र श्रद्धांजलि।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 19, 2020
ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम कमलनाथ ने किया ट्वीट, मृतक टीआई को शहीद का दर्जा देने की मांग, मैदानी अमले को PPE किट,…
गौरतलब है कि डी.पी. धृतलहरे अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रहें हैं। वे चार बार मारो (नवागढ़) विधानसभा से विधायक रहे। डी.पी.धृतलहरे का आज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
ये भी पढ़ें: दूरदर्शन पर बीए और बीएससी के छात्रों की क्लास, रात 8 से 10 बजे तक ह…