मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य को समृद्ध बनाने में सभी वर्गों का योगदान अहम

मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य को समृद्ध बनाने में सभी वर्गों का योगदान अहम

मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य को समृद्ध बनाने में सभी वर्गों का योगदान अहम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: November 30, 2019 1:22 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने में सभी वर्गों का योगदान महत्वपूर्ण है। सीएम बघेल आज यहां रायपुर में ऑल इंडिया क्षत्रिय फेडरेशन के एक बिजनेस मीट कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी के साथ मिलकर राज्य को समृद्ध और सम्पन्न बनाने की ओर अग्रसर हैं। राज्य के सभी व्यवसायी और उद्यमी यहां की समृद्धि और सम्पन्नता के लिए योगदान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें —हैदराबाद की घटना के बाद प्रदेश में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश, ड्यूटी आते-जाते समय महिला  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार व्यापार और उद्योग के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास कर रही है। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय फेडरेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें —बच्चों ने प्रिंसिपल मैडम को दिया लव लेटर, फिर बच्चों को दिए ऐसी सजा, जमकर हो रही आलोचना

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/ENpNNp3rlCU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com