विधायक पद की आज शपथ लेंगे मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष दिलाएंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ

विधायक पद की आज शपथ लेंगे मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष दिलाएंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ

विधायक पद की आज शपथ लेंगे मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष दिलाएंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: June 10, 2019 1:40 am IST

भोपाल। छिंदवाड़ा उपचुनाव में विधायक चुने गए सीएम कमलनाथ सोमवार यानि आज शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति सीएम कमलनाथ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बता दें सीएम कमलनाथ हाल में छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज किए हैं।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में बढ़ती हिंसा पर केंद्र सरकार सख्त, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

गौरतलब है कि छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के कैंडिडेट और राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जीत दर्ज कर की थी। वहीं उनके बेटे और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की। ये नकुलनाथ का पहला चुनाव था।

ये भी पढ़ें: World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर बोला भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला, लक्ष्य का 

नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार नत्थन शाह कवरेती को 37706 वोटों से हराया था। वहीं छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कमलनाथ 22 राउंड की वोटों की गिनती के बाद 24509 मतों से विजयी हुए थे। सीएम कमलनाथ को 112220 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार विवेक साहू को 87711 मिले।


लेखक के बारे में