प्रमुख सचिव अमन सिंह ने माणिक मेहता पर किया मानहानि का केस

प्रमुख सचिव अमन सिंह ने माणिक मेहता पर किया मानहानि का केस

प्रमुख सचिव अमन सिंह ने माणिक मेहता पर किया मानहानि का केस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: August 17, 2017 4:50 am IST

छत्तीसगढ़ सरकार के प्रमुख सचिव अमन सिंह ने बुधवार को माणिक मेहता के खिलाफ आपराधिक मानहानि का प्रकरण दायर किया है । माणिक मेहता ने अमन सिंह पर देश विदेश में अरबों रुपए की संपति होने का आरोप लगाया था । अमन सिंह ने आरोपों को दुर्भावनापूर्ण और पूरी तरह से असत्य बताया है । उन्होंने माणिक को आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए कोर्ट से आपराधिक मानहानि का अपराध दर्ज करने का आग्रह किया है ।अमन सिंह ने गुरुवार को प्रथमश्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी शिवप्रकाश त्रिपाठी के समक्ष अपने वकीलों के साथ उपस्थित होकर मानहानि के प्रकरण पर परिवाद प्रस्तुत किया है । ये परिवाद भारतीय दण्ड संहिता की धारा 499,500 के तहत प्रस्तुत किया गया है । अमन सिंह का कहना है कि मेहता द्वारा वाट्सअप और अन्य सोशल मीडिया में प्रसारित आरोप से उनकी छवि के गहरा धक्का लगा है ।परिजनों के संदर्भ में उन्होने कहा कि उनके भाई आर्थिक रुप से स्वतंत्र है और उनका अपना अलग व्यवसाय है. छत्तीसगढ़ में उनकी किसी भी तरह की व्यवसायिक गतिविधि नहीं है और ना ही भाइयों से उनकी कोई व्यवसायिक साझेदारी है. उन्होंने कहा कि माणिक आपराधिक पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति है उस पर रायपुर जिले में 7 और दुर्ग जिले में 3 आपराधिक प्रकरण दर्ज है । 


लेखक के बारे में